Azamgarh News: खेत की बाड़ बनी मौत का जाल, करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
खेत की बाड़ बनी मौत का जाल, करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित कंटीले तार की चपेट में आने से घास काटने गई एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
Azamgarh news:गैंगस्टर एक्ट में फरार ₹50 हजार का इनामिया गिरफ्तार,आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मंधहिर राय द्वारा संचालित मुर्गी फार्म के बगल में सब्जी की खेती की गई थी। खेत को आवारा पशुओं से बचाने के लिए चारों तरफ कंटीले तार लगाए गए थे। आरोप है कि सुरक्षा के नाम पर उन्हीं तारों में अवैध रूप से बिजली का करंट दौड़ाया जा रहा था।
Azamgarh News:ध्रुव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा जोश
बुधवार को धरमदेई (41) पत्नी घनश्याम निषाद रोज की तरह घास काटने खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान वह खेत की घेराबंदी में लगे करंटयुक्त तार की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।
पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद खेत मालिक तत्काल बिजली का तार हटाकर मौके से फरार हो गया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आजमगढ़:एसटीएफ वाराणसी ने गैंगस्टर एक्ट के फरार 50 हजार इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार
मामले की सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया। काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी रही।
Azamgarh News: थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र की सक्रियता से छह लाख का गांजा कारोबारी हुआ गिरफ्तार
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में इस तरह अवैध रूप से करंट प्रवाहित करना सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।



