Azamgarh news :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में एक परिवार का कराया गया सफल समझौता

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में एक परिवार का कराया गया सफल समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी विवादों को सुलह के माध्यम से समाप्त करने की दिशा में संचालित “नई किरण” परियोजना के तहत बुधवार को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में एक परिवार का सफल समझौता कराया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 27.05.2026 को थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कुल 01 पत्रावली में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें दोनों पक्ष उपस्थित हुए।

मिडिएशन के दौरान अथक प्रयास एवं समझाइश-बुझाइश के उपरान्त 01 प्रकरण में सफल समझौता कराया गया। प्रकरण में आवेदिका द्वारा पति, सास-ससुर एवं जेठानी पर कम दान-दहेज को लेकर मारपीट करने तथा घर से निकाल देने का आरोप लगाया गया था। दोनों पक्षों की अलग-अलग एवं संयुक्त रूप से काउंसलिंग कर समस्या का समाधान कराया गया।

नई किरण प्रोजेक्ट जनपद में बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है। इस पहल से परिवारों में नई आशा एवं विश्वास का संचार होगा तथा पारिवारिक न्यायालयों में कार्यभार कम करने में भी सहायता मिलेगी।

इस पुनीत कार्य में उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र शाह एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button