Azamgarh news:एसडीओ निखिल शेखर सिंह और जेई विनय मौर्य के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छह पर मुकदमा
Azamgarh news: Major action against electricity theft under the leadership of SDO Nikhil Shekhar Singh and JE Vinay Maurya, case filed against six

आजमगढ़ :, 2 जून 2026। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम मंगरावां रायपुर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) निखिल शेखर सिंह एवं अवर अभियंता (जेई) विनय मौर्य के निर्देशन में किया गया।
यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान
औचक निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने कई स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। जांच में पाया गया कि कुछ उपभोक्ता मीटर बाईपास, मीटर हटाकर तथा विद्युत संयोजन को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे थे। टीम ने मौके पर अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे तारों को जब्त कर लिया तथा पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
इस मामले में मोहम्मद आतिफ पुत्र शाहिद, मोहम्मद हारून पुत्र स्व. मैनुद्दीन, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद अख्तर पुत्र स्व. रूहलमीन, सिराज अहमद पुत्र स्व. मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद तारिक पुत्र हबीबुर्रहमान एवं मोहम्मद आतिफ आलम पुत्र नजरे आलम के विरुद्ध विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही चार उपभोक्ताओं के विद्युत भार (लोड) में वृद्धि की कार्रवाई भी की गई।
आजमगढ़ में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, डीएम ने जारी किया आदेश
एसडीओ निखिल शेखर सिंह ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि लाइन लॉस कम करने, राजस्व बढ़ाने तथा ईमानदार उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
पति-पत्नी, बेटा और बेटी की निर्मम हत्या, बंद घर से बरामद हुए 4 शव
अभियान में जेई विनय मौर्य, टेक्नीशियन अजीत यादव तथा मीटर विभाग आजमगढ़ की टीम भी मौजूद रही। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टिया बाजपेयी के ‘मुंडेया वे’ में दिखा आज़ादी और रोमांच का नया रंग
ठेकमा बाजार में विशेष चेकिंग अभियान, तीन उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई
ठेकमा/आजमगढ़। बिजली चोरी एवं अनियमित विद्युत उपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) निखिल कुमार के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र ठेकमा क्षेत्र के अंतर्गत ठेकमा बाजार में विशेष कांबिंग एवं सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं विद्युत संयोजनों की गहन जांच की। निरीक्षण में विद्युत उपयोग संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर नवीन जायसवाल, के.के. जायसवाल एवं विनय जायसवाल के विरुद्ध विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई।
एसडीओ निखिल कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा राजस्व संरक्षण, लाइन लॉस में कमी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत संबंधी अनियमितताओं और बिजली चोरी के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।



