Azamgarh news :अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने एवं शादी तुड़वाने का आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने एवं शादी तुड़वाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो से राकेश श्रीवास्तव

थाना निजामाबाद पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 138/26 धारा 69, 351(3) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट बनाम सरवन कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी श्रीकान्तपुर थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप था कि अभियुक्त द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर विवाह में बाधा उत्पन्न की गई तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण किया गया। दिनांक 03.06.2026 को उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर रानी की सराय बाईपास क्षेत्र से अभियुक्त सरवन कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी श्रीकान्तपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को समय करीब 11:23 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button