बैतूल:भाजपा जिलाध्यक्ष ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट , बैतूल। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है इसी कड़ी में बैतूल के गंज मंडल के जवाहर वार्ड के बूथ क्रमांक 113 में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय विजय भवन की दीवार पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाकर फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखकर अभियान की शुरूवात की गई। ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा ने अभियान की शुरूवात दोपहर 12 बजे दिल्ली में की। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय में की। इसी क्रम में दोपहर 3 बजे जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने अभियान की शुरूवात करते हुए कहा कि दीवार लेखन अभियान राष्ट्रीय स्तर से लेकर बुथ स्तर तक चलेगा। इसके निमित्त हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी इसमें सम्मिलित होना है। दीवार लेखन के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग को भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजना जोड़ सकते हैं जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है वह हमारे साथ जुड़ रहे हैं, समाज का हर व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं का लाभार्थी हो ऐसे प्रयास सबको करने हैं। अभियान के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि दीवार लेखन प्रचार अभियान का पुराना लेकिन असरदार तरीका रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी है। इसमें दिवार लेखन करने वाले कार्यकर्ता भी संगठन और सत्ता के बडे पदो पर आसीन होेते है। श्री उइके ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है हमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दीवार लेखन अभियान की शुरुआत के दौरान जिलाउपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, नरेन्द्र गढेकर, विधानसभा प्रभारी मधु पाटनकर, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, पिछडावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकार, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, आईटी विभाग संयोजक अनिल खंडेलवार, ओमप्रकाश सरले, प्रमोद हारोडे, अनिल भटट, नीलेश ठाकुर सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button