Jaunpur politic :फेक एनकाउंटर की संविधान में कोई जगह नहीं: ललई यादव
देश प्रदेश की भाजपा सरकार समस्याओं की जननी: राकेश मौर्य

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
जौनपुर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के क्रम में जनपद जौनपुर में आज दिनांक 5 जून शुक्रवार को प्रातः 9 बजे समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
Jaunpur politic :फेक एनकाउंटर की संविधान में कोई जगह नहीं: ललई यादव
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में समाजवादियों ने नगर के अंबेडकर पार्क में बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकत्रित होकर बैनर पोस्टर और तख्ती के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जबरदस्त नारे बाजी एवं प्रदर्शन करते हुए देश, प्रदेश एवं जनपद की ज्वलंत समस्याओं बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पीडीए आरक्षण घोटाला पेपर लीक, फेक एनकाउंटर, भयंकर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अघोषित विद्युत कटौती, पेट्रोल, डीजल, गैस की दामों में बेतहाशा वृद्धि, जल जीवन मिशन एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पर पहुंच कर सरकार की गलत नीतियों को उजागर करते हुए उपरोक्त जनसमस्याओं के निदान हेतु उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा है भाजपा सरकार ही समस्याओं की जननी है, भाजपा सरकार पीडीए समाज के युवाओं का हक अधिकार छीन रही है और उन्हें आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक रूप से पीछे करने की साज़िश कर रही है। पीडीए समाज अब इस आततायी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
Jaunpur accident:सड़क हादसे में प्रधानाचार्य की मौत
पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि फेक एनकाउंटर अब सरकारी संरक्षण में पीडीए समाज की हत्या का एक हथियार बन गया है जो संविधान के विरुद्ध है।पुलिस प्रशासन इस बात को जितनी जल्दी समझ ले उतना अच्छा है नहीं परिणाम बड़े ही भयावह होंगे।
Jaunpur news:पटना-कोटा एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा ठहराव, जिले को मिली बड़ी सौगात
धरने को विधायक गण तूफानी सरोज, लकी यादव, डॉ रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व विधायक गण लालबहादुर यादव, राजनरायन बिंद, मोहम्मद अरशद खान, श्रद्धा यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, पूर्व अध्यक्ष गण डॉ अवद्यनाथ पाल, राजबहादुर यादव, राजनाथ यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई, राकेश अहीर, प्रदेश सचिव जयहिंद यादव, दीपचंद राम, संजय राजभर, आलोक त्रिपाठी लकी, श्रवण जायसवाल, पूनम मौर्य, डॉ सरफराज, डॉ जितेंद्र यादव, अनवारूल हक गुड्डू, अजय त्रिपाठी, अमित यादव, रत्नाकर चौबे, नवनीत यादव बिट्टू, दीपक विश्वकर्मा, दीनानाथ सिंह, दिनेश यादव फौजी, रजनीश मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, रामू मौर्य, नंदलाल यादव, नीरज पहलवान, राम अकबाल यादव, डॉ जंगबहादुर यादव सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए देश प्रदेश की सरकारों की जमकर आलोचना किया।
Jaunpur news:गोमती में नहाने गए 6 युवक डूबे, 4 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी
धरने में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, चौधरी लालता निषाद, सैय्यद आरिफ, हिसामुद्दीन शाह, विवेक रंजन यादव राजेश यादव, सुशील दुबे, ऊषा जायसवाल, पूनम यादव, राजेंद्र यादव, गामा सोनकर, गुलाब यादव रीठी, नेपाल यादव, कलीम अहमद , इरशाद मंसूरी, रुखसार अहमद, केशजीत यादव, मनोज मौर्य, मिथिलेश यादव, सूर्यभान यादव, अशोक निषाद, अरविंद यादव, डॉ शबनम नाज़, राधिका यादव, सोनी सेठ, सोनी यादव, कमलेश यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, धर्मेंद्र सोनकर, ऋषि यादव समाजवादी कुटिया, कपिल यादव। चंद्रशेखर यादव, अजय रंजन एडवोकेट, अनिल यादव फौजी, डॉ शिवजीत यादव, मुकेश यादव, मायकांत यादव, डॉ मनोज यादव, रेनू सोनकर, राधिका यादव, जाहिद खान, अताउल्ला खान, शहजाद खान, सलीम अहमद, राकेश लाला, सतीश यादव, रामकेश बिंद, आलोक यादव, धीरज बिंद, बरसातू राम सरोज, सुहैल अंसारी, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव नायक, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, प्रदीप पाल, राजेश यादव, रमेश मौर्य, सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी एवं पीडीए समाज के लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur news:विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक
कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
अंत में आठ सूत्रीय (मांगपत्र) ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित जिलाधिकारी/ सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह के द्वारा ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने सौंपते हुए मांग किया कि तत्काल सभी समस्याओं का निदान किया जाए।



