Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना पवई पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से चली गई है तथा काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 266/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त सन्दीप कन्नौजिया पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मखनहाँ पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।

Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 04.06.2026 को व0उ0नि0 विजय सिंह गौड़ मय हमराह पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर अम्बारी रेलवे क्रासिंग के पास से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त सन्दीप कन्नौजिया पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मखनहाँ पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष को समय 21:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Azamgarh News: एक शाम गोपालपुर के नाम” में गूंजे अदब, मोहब्बत और देशभक्ति के स्वर, रातभर शेरो-शायरी पर झूमता रहा बिलरियागंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button