Azamgarh news:कर्तव्यहीन पुलिसकर्मियों पर एसएसपी डॉ० अनिल कुमार का बड़ा एक्शन, विभाग में मचा हड़कंप
Azamgarh news: SSP Dr. Anil Kumar takes major action against irresponsible policemen, creates panic in the department

आजमगढ़।जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत, जवाबदेह एवं अनुशासित बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि 19 अन्य के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कराने के आदेश दिए हैं।
ग्रीन बनाम ग्रीड’ की लड़ाई में उतरे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना
एसएसपी डॉ० अनिल कुमार द्वारा किए जा रहे आकस्मिक निरीक्षण एवं ड्यूटी चेकिंग में कई पुलिसकर्मी बिना अनुमति अनुपस्थित मिले। वहीं बकरीद जैसे संवेदनशील पर्व की ड्यूटी के दौरान कुछ पुलिसकर्मी निर्धारित स्थान छोड़कर अन्य जगहों पर पीआरवी खड़ी किए पाए गए। कई कर्मी ड्यूटी के दौरान आराम करते और सोते मिले, जो पुलिस विभाग की छवि के विपरीत माना गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन में यह संदेश गया है कि आजमगढ़ पुलिस अब पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है।
बयानबाजी बनाम हकीकत : भाजपा शासन के पहले महीने का लेखा-जोखा
डॉ० अनिल कुमार की कार्यशैली को जनता एवं विभागीय स्तर पर सराहना मिल रही है। उनकी सक्रिय निगरानी, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं अनुशासनप्रिय रवैये के कारण पुलिस व्यवस्था अधिक मजबूत और प्रभावी होती दिखाई दे रही है। आम नागरिकों का कहना है कि ऐसे कड़े कदमों से पुलिस विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा अपराध एवं अव्यवस्था पर नियंत्रण और बेहतर होगा।



