आजमगढ़ में सपा प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ंत,पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी और धरना

A clash with the police took place during the SP protest in Azamgarh; a woman leader alleged misbehavior.

​आजमगढ़। बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के युवा और फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं पर आजमगढ़ पुलिस का दमनकारी चेहरा सामने आया है। सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट चौराहे तक जा रहे शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेक्ट तक मार्च करते हुए पहुंचे और जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन करने का प्रयास किया तब न सिर्फ पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया, बल्कि उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की भी की।

Azamgarh news :पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर एसएसपी ने एक उप निरीक्षक को किया निलंबित विभागीय जांच का आदेश

Azamgarh news :अवैध गांजा रखने रखने के आरोप में न्यायालय ने आरोपी को जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 6000/- रुपये की सुनाई सजा 

Jaunpur news:सामुदायिक शौचालय 25 जून तक करें चालू, नहीं तो होगी कार्रवाई डीएम

सोशल मीडिया पर मर्यादा की सीमा पार? अखिलेश यादव की बेटी को लेकर फैली झूठी खबर

Azamgarh news :पुश्तैनी स्टोर रूम में धान का बीज रखने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

 

आजमगढ़: बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री के पुतला दहन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद हो गया।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मौके पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं और रोडवेज चौकी इंचार्ज ने महिला नेत्री शबनम खातून के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की की। इसके विरोध में सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट चौराहे पर धरने पर बैठ गए।बाद में सीओ सिटी शुभम तोंदी मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला नेत्री की तहरीर पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button