Azamgarh in cm Yogi:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ को देंगे 955 करोड़ से अधिक की 39 विकास परियोजनाओं की सौगात

Azamgarh in CM Yogi: Chief Minister Yogi Adityanath will give the gift of 39 development projects worth more than Rs 955 crore to Azamgarh today.

आजमगढ़, 13 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद आजमगढ़ का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम शनिवार को निर्धारित है। प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:50 बजे महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

Azamgarh news:मुख्यमंत्री के आगमन से पहले डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने संभाली कमान, तैयारियों का लिया अंतिम जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक आजमगढ़ सदर एवं मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित लगभग 955 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट में वांछित गौ तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश भी देंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करेंगे, जहां केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों तथा अभिनव प्रयोगों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर जनसुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

Azamgarh news :पीड़िता को भगाने में सहयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे हेलीपैड से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री के इस दौरे को जनपद के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं एवं विकास कार्यों को नई मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button