Azamgarh News:पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद*

*थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़*
*पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद*
*बरदह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना–* दिनांक 13.06.26 को वादिनी मुकदमा ज्ञान्ती देवी पत्नी मिलोकी सरोज निवासीग्राम गयासपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा थाना बरदह पर तहरीर दिया गया कि पुराने झगड़े को लेकर भगवतीपुर चौराहे के पास दिनांक 12.06.2026 को समय लगभग रात्रि 09.00 बजे वादिनी के पट्टीदार त्रिलोकी पुत्र झगडू ने वादिनी व उसके पति को लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया तथा प्रकाश पुत्र श्रीराम ने वादिनी के भांजे मोनी सरोज पुत्र जितेन्द्र निवासी ग्राम जेतीपुर थाना वरदह जनपद आजमगढ को जान से मारने की नियत से चाकू से सीने पर हमलाकर दिया और गम्भीर रुप से घायल कर दिये है। जिसके सम्बन्ध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 208/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–* आज दिनांक 14.06.26 को उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त त्रिलोकी पुत्र झगड़ू को गोड़हरा मोड़ से समय करीब 12.25 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 चाकू जिससे मोनी सरोज पर हमला किया था । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* त्रिलोकी पुत्र झगडू ग्राम गयासपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
*बरामदगी-* 01 चाकू
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 208/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव थाना बरदह जनपद आजमगढ
2. का0 त्रिलोक नाथ पाण्डेय थाना बरदह जनपद आजमगढ



