Azamgarh news:देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस का बड़ा अभियान, शांति भंग की आशंका में 9 गिरफ्तार
फूलपुर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 9 लोग गिरफ्तार
आजमगढ़, 14 जून। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए फूलपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। थाना फूलपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार रविवार को उपनिरीक्षक कमालुद्दीन खान एवं उपनिरीक्षक दयानन्द ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए कुल 9 व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
फूलपुर कोतवाली में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस की सक्रियता में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग, अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तथा अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस की इस सक्रिय कार्यप्रणाली से अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार क्षेत्र में मौजूद रहती है। नियमित गश्त और चेकिंग अभियान के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है तथा अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज हुए हैं।
पुलिस विभाग का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
Azamgarh News:पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद*
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमालुद्दीन खान, उपनिरीक्षक दयानन्द, महिला कांस्टेबल शीला चौरसिया एवं महिला कांस्टेबल दीपा शामिल रहीं।



