आजमगढ़ पुरानी जेल की भूमि के जनहितकारी विकास की दिशा मे मंत्री दारा सिंह चौहान ने बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम, मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव तैयार कर भेजने के दिए निर्देश
Minister Dara Singh Chauhan took an important step towards the public welfare development of the land of Azamgarh Old Jail, Chief Minister gave instructions to prepare and send the proposal.

आजमगढ़, 14 जून 2026।
जनपद आजमगढ़ की ऐतिहासिक पुरानी जिला कारागार की भूमि के जनहित में उपयोग को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने से जनपदवासियों में उत्साह का माहौल है। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा उठाए गए प्रस्ताव को मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए इस भूमि के समुचित विकास हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
Azamgarh News:आजमगढ़ पुलिस लाइन में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा सम्पन्न, 35 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा*
ज्ञातव्य है कि जनपद की पुरानी जेल की भूमि लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। स्थानीय नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा समय-समय पर यह अपेक्षा व्यक्त की जाती रही है कि इस महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक भूमि का उपयोग जनहित एवं जनोपयोगी परियोजनाओं के लिए किया जाए। जनसामान्य के बीच यह भी आशंका व्यक्त की जाती रही कि यदि इस भूमि का सुनियोजित विकास नहीं हुआ तो भविष्य में इस पर अवैध कब्जे अथवा भू-माफियाओं की नजर पड़ सकती है।
Azamgarh News:चार दिन से अंधेरे में डूबा गांव, बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन।
आजमगढ़ के मूल निवासी एवं प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने जनपद के विकास को सदैव प्राथमिकता दी है। छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले श्री चौहान सदस्य जिला पंचायत से लेकर लोकतंत्र के विभिन्न सदनों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव के बल पर उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान कार्यकाल में जनपद को अनेक विकासात्मक सौगातें प्रदान की हैं।
बताया जाता है कि कारागार मंत्री का दायित्व ग्रहण करने के बाद से ही दारा सिंह चौहान पुरानी जिला कारागार की भूमि के भविष्य को लेकर गंभीर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में कई अवसरों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा कर जनपदवासियों की भावनाओं एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया।
13 जून 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ आगमन के अवसर पर आयोजित जनसभा में अपने संबोधन के दौरान दारा सिंह चौहान ने पुरानी जेल की भूमि के संबंध में विषय उठाते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण स्थल पर जनहित के अनुरूप कोई ऐसी परियोजना विकसित की जाए जो आजमगढ़ की पहचान बने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी सिद्ध हो।
Azamgarh News:मुंबई लौटने से पहले युवक की संदिग्ध मौत, बरामदे में फंदे से लटका मिला शव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रस्ताव एवं जनभावनाओं का सम्मान किया। उन्होंने जिलाधिकारी आजमगढ़ को निर्देशित किया कि पुरानी जेल की भूमि के उपयोग संबंधी विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक निर्णय लेते हुए परियोजना का शिलान्यास कराया जाएगा तथा विकास कार्य पूर्ण कर इसे जनसामान्य को समर्पित किया जाएगा।
पत्रकारों से रेलवे रियायत छीनना: लोकतंत्र की आवाज़ को कमजोर करने का निर्णय लेखक: हृदयानंद मिश्र
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद जनपद में व्यापक स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं आम जनमानस ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे आजमगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। लोगों का मानना है कि पुरानी जेल की भूमि पर जनोपयोगी परियोजना विकसित होने से न केवल शहर की सुंदरता एवं आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि होगी, बल्कि यह स्थल जनपद की नई पहचान के रूप में भी स्थापित होगा।
करीना कपूर खान बनीं ‘नुवा’ का चेहरा
जनपदवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि यह महत्वाकांक्षी योजना शीघ्र धरातल पर उतरेगी और आजमगढ़ को एक नई विकासात्मक सौगात प्राप्त होगी।



