पश्चिम विहार GH-14 सोसायटी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Road safety awareness programme organised at Paschim Vihar GH-14 Society

पश्चिम विहार की GH-14 सोसायटी में मां संस्था एनजीओ एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं स्थानीय निवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

Azamgarh news:देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस का बड़ा अभियान, शांति भंग की आशंका में 9 गिरफ्तार

इस अवसर पर बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।

The history of the Indian Education System is synonymous with the Gurukul System

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोसायटी के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। साथ ही बताया कि चार वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए भी हेलमेट पहनना आवश्यक है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली चोटों से बचाव किया जा सके।

हाईवे के किनारे गड्ढे में मिला ज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित सेफ्टी किट एवं उपहार वितरित किए गए। बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।

ज़मीन की करोड़ों की रकम बनी मौत की वजह! अपने ही निकले दुश्मन, भाड़े के शूटरों से कराई जितेंद्र पटेल की हत्या?

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button