Jaunpur news:युवक की संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Jaunpur news: Commotion in the village due to the suspicious death of a young man, the police are investigating

जौनपुर ! शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के डोमनापुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
Breaking Jaunpur news:खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार रात गांव के बाहर स्थित पाही पर सोने गया था। बुधवार सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में पहुंचे। वहां युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर दा पुत्तर’ का नया पोस्टर रिलीज़, किस्मत, कर्म और दिशा पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में उठाता है सवाल
घटना की सूचना पर शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
0 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला
फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। युवक की अचानक हुई मौत से गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।



