आजमगढ़:आइडियल पत्रकार संगठन का कार्यक्रम, राहुल कुमार पाण्डेय बने प्रभारी जिला अध्यक्ष
Azamgarh: Program of Ideal Journalist Organization, Rahul Kumar Pandey became in-charge district president

आजमगढ़।तहसील इकाई मेहनगर द्वारा मेहनगर के निरंजन कुटी पर आइडियल पत्रकार संगठन की पत्रकारों का एक सम्मान समारोह व बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील, माहेक चौधरी ने दी योग दिवस की बधाई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा रहे। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष मेहनगर जयप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से राहुल कुमार पाण्डेय को प्रभारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नाम की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।प्रभारी जिला अध्यक्ष बनने के बाद राहुल कुमार पाण्डेय ने कहा की संगठन नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारी मुझे मिली है, मैं उसे पूरी सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।
पत्रकार हित और संगठन को मजबूती देना मेरी प्राथमिकता रहेगी। हम सभी मिलकर पत्रकारों की आवाज को बुलंद करेंगे।इस अवसर पर तहसील के सभी पत्रकार व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नए प्रभारी जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मकसूद अहमद, अनिल सिंह, मानिकचंद गुप्ता, दुर्गा सिंह,जयप्रकाश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, ध्यानचंद यादव, रामनारायण राय उर्फ बबलू, हरबंस चतुर्वेदी, बृजभूषण रजक मऊ से चलकर आए एडवोकेट अनुराग सिंह एवं संदीप श्रीवास्तव समेत अनेक पत्रकार उपस्थित थे।



