Azamgarh news:आजमगढ़ में योग की गूंज,डीआईजी सुनील कुमार सिंह, मंत्री दारा सिंह चौहान, डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन आजमगढ़ में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

आजमगढ़, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर जनपद आजमगढ़ में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित योग शिविर में पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, अर्धचक्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, शशांकासन तथा शीतली प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
आजमगढ़:गंभीरपुर थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं व्यायाम से शरीर निरोग रहता है तथा मानसिक तनाव में भी कमी आती है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक रजनी कान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने चंद्रमा ऋषि आश्रम, कंधरापुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री दारा सिंह चौहान, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया गया।
आजमगढ़ के बड़ैला ताल में मिला युवती का शव मची सनसनी जांच में जुटी पुलिस
जनपद के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में भी योग शिविरों और जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास करते हुए दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।


