Azamgarh news :उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 26 जून को करेंगी जनसुनवाई, महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 26 जून को करेंगी जनसुनवाई, महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान दिनांक 26 जून 2026 को जनपद आजमगढ़ के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान प्रातः 11:00 बजे महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जनपद की समस्त महिलाएं अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकती हैं। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, महिला थाना तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाउस सभागार, आजमगढ़ में प्रस्तावित है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी एवं सहभागिता हेतु वन स्टॉप सेंटर, आजमगढ़ की केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती सरिता पाल से मोबाइल नंबर 6393397509 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं से अपील किया है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा अपनी शिकायतों को संबंधित मंच पर प्रस्तुत करें, जिससे उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button