Jharkhand News: देश अब सशक्त ,समृद्ध और सुरक्षित भारत की प्रगति पथ पर अग्रसर है : देवेश तिवारी

Jharkhand news: The country is now on the path of progress towards a strong, prosperous and secure India: Devesh Tiwari

पलामू। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को देश के विकास का स्वर्णिम अध्याय रहा है । देश अब सशक्त ,समृद्ध और सुरक्षित भारत की प्रगति पथ पर अग्रसर है । यह बातें देवेश तिवारी

Palamu News: बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा के संयुक्त टीम ने किया केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण, बंदियों के समस्याओं से हुए रूबरू

सदस्य, राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड)
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रेस वार्ता में दी। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय, आधारभूत संरचना, जनजातीय कल्याण तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। देवेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोलकर गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया।
डिजिटल इंडिया एवं यूपीआई क्रांति के माध्यम से भारत विश्व में डिजिटल भुगतान का अग्रणी राष्ट्र बना। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए।

A young man from Baghpat, who had come to Delhi to meet the mother of four children, was cut off by his girlfriend and her friends

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11 करोड़ महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रत्यक्ष 6000₹ की आर्थिक सहायता DBT के माध्यम प्रदान की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे, हवाई अड्डों, रेलवे, मेट्रो तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का अभूतपूर्व विस्तार किया गया। वंदे भारत ट्रेनों का संचालन तथा रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा दिया गया।

भाजपा के सीएम के लिए हमदर्दी,मुसलमानों पर खामोशी-ओवैसी का अखिलेश पर हमला

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार किए गए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया।
भारत की प्राचीन योग विद्या को इंटरनेशनल योगा डे 21 June के माध्यम से विश्व स्तरीय पश्चान दिलाया ।
झारखंड में भारत सरकार के प्रमुख विकास कार्य किए गए जिनमें देवघर में एम्स (AIIMS) की स्थापना कर राज्य को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई। देवघर हवाई अड्डे का निर्माण एवं संचालन प्रारंभ कर क्षेत्रीय संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा दिया गया।राष्ट्रीय राजमार्गों तथा ग्रामीण सड़कों का व्यापक विस्तार किया गया। रेलवे अवसंरचना का आधुनिकीकरण एवं विस्तार किया गया। जल जीवन मिशन के तहत लाखों ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से परिवारों को पक्के घर प्रदान किए गए।
खूंटी (झारखंड) से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) का सर्वांगीण विकास है।
श्री देवेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को केंद्र सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का विशेष लाभ प्राप्त हुआ है तथा राज्य निरंतर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button