Azamgarh News:पीडीए चौपाल में गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान और आरक्षण की रक्षा का दिलाया संकल्प
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
पीडीए चौपाल में गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान और आरक्षण की रक्षा का दिलाया संकल्प
बिलरियागंज (आजमगढ़), सामाजिक न्याय के महानायक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के अवसर पर बिलरियागंज क्षेत्र के तुर्क पड़री गांव में पीडीए चौपाल एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ने पीडीए समाज के लोगों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया तथा संविधान, आरक्षण और अधिकारों की रक्षा का सामूहिक संकल्प दिलाया।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए इसकी मूल भावना को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक भागीदारी पर जोर देते हुए युवाओं से जागरूक होकर समाज और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में तहसील, 100 शैया अस्पताल तथा एक डिग्री कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरिराम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान, आरिफ खान, हरेन्द्र यादव, भीमा यादव, रामबृक्ष यादव, केपी सोनकर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



