Azamgarh news :मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की हुई आयोजित

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की हुई आयोजित

शिक्षा व स्वास्थ्य, सामाजिक आधारभूत संरचना है- मण्डलायुक्त

उद्यान व कृषि विभाग के कार्याें में लापरवाही दर्शित होने पर मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की

श्रम विभाग के सामूहिक विवाह योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर श्रमिकों को लाभान्वित करने पर बल- मण्डलायुक्त

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने मण्डल के तीनों जिला कार्यक्रम अधिकारी को पोषण अभियान में प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। नई सड़कांे के निर्माण में बलिया व आजमगढ़ के एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को श्रेणी में सुधार करने का निर्देश दिया। एकीकृत बागवानी योजना में मऊ की तुलना में आजमगढ़ में एक तिहाई कम आवेदन होने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीडी उद्यान/जिला उद्यान अधिकारी को प्रचार-प्रसार करते हुए प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। नये आवेदन के साथ ही पूर्व आवेदनों के अनुमोदन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। पर ड्राप मोर क्राप योजना में भी आवेदन बढ़ाने पर बल दिया।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम आजमगढ़ ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि विगत दिनों उनके द्वारा जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सगड़ी तहसील के अन्तर्गत देवारा खास राजा व गंगापुर के निरीक्षण के दौरान जिनके मकान पूर्व वर्षाें में कटान व बाढ़ में बह गये हैं, विद्युत कनेक्शन न काटे जाने के कारण अब भी उनका विद्युत बिल आता है, इसकी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिस पर मण्डलायुक्त ने मुख्य अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि बाढ़ क्षेत्रों की शिकायतों को संज्ञान मंे लेकर तत्काल कार्यवाही कर अवगत करायें। साथ ही आगामी बाढ़ के पूर्व तैयारियों के क्रम में सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखें।

कृषि विभाग के अन्तर्गत पीएम फसल बीमा योजना में भुगतानित धनराशि आजमगढ़ व मऊ में कम होने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कितने आवेदन आए, किन कारणों से रिजेक्ट किया गया, भुगतानित दावों की संख्या, आदि की सूचनाओं से मण्डलीय कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मण्डल में टेली रेडियोलॉजी की सुविधा शुरू करने हेतु मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया। मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ मंे सीएमएस के कार्याें में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर स्पष्टीकरण व नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमएस को निर्देशित किया कि एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा को व्यवस्थित रूप से सम्पादित करें।

आगामी वृक्षारोपण महाभियान के तैयारियों के क्रम में मण्डलायुक्त ने एक्सईएन सिंचाई बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया कि सिलनी नदी के दोनो तटों पर वृक्षारोपण कराने हेतु गड्ढ़ा खुदान की कार्यवाही अविलम्ब सम्पादित कर डीएफओ को अवगत करायें। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान आजमगढ़ में पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान कम होने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बढ़ाने का निर्देश दिया। माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत समय से पूर्व ही छात्रवृत्ति की तैयारियों के क्रम में समस्त इण्टर कालेज के प्रधानाचार्याें से संवाद बनाकर तैयारी को प्रभावी बनायें। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत शादी की सभी योजनाओं में समय से आवेदन कराने का निर्देश दिया। पीएम मत्स्य सम्पदा योजना से मछुआ समुदाय के लोगों को लाभान्वित कराने पर बल दिया। निराश्रित महिला पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैंक से रिजेक्शन को दुरूस्त करवाने पर जोर दिया।

मण्डल के सभी तहसीलों/ब्लाकों में स्टेडियम/मिनी स्टेडियम बनाने हेतु भूमि चिन्हांकन कर सूची भेजने का मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान श्रमिक सामूहिक विवाह में कम आवेदन प्राप्त होने व व्यापक प्रचार-प्रसार न करने पर मण्डलायुक्त ने उपायुक्त श्रम को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही सख्त निर्देशित किया कि आशा व एएनएम के माध्यम से आवेदन बढ़ाने पर जोर दिया। ओडीओपी वित्त पोषण योजना में तीनों जीएम डीआईसी को प्रभावी कार्य करने का निर्देश दिया। वृद्धावस्था पेंशन व सहकारिता विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा किया।

मण्डलायुक्त ने मण्डल के एडी बेसिक व बीएसए को निर्देशित किया कि विद्यालय खुलने के साथ ही विद्यालयों में छात्र, शिक्षक की उपस्थिति सहित उनके उपलब्धता अनुपात को मानक में रखना सुनिश्चित करें। साथ ही एम-डी-एम की गुणवत्ता व अन्य आयामों पर भी बल दिया।

एंबुलेंस 108/102 की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने बलिया में एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम अधिक लगने पर बलिया सीएमओ को निर्देशित किया कि प्रभावी कार्यवाही करते हुए रिस्पांस टाइम मानक समय में पूर्ण करें। मंडलायुक्त ने उप निदेशक दिव्यांगजन को निर्देशित किया कि दिव्यांग पेंशन का सत्यापन संवेदनशीलता के साथ व्यवहारिक स्तर पर किया जाए।

पशुपालन विभाग की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने कहा कि खुले में घूम रहे गोवंश को गौ आश्रय स्थलों मंे पहुंचाया जाए। उन्होने गोवंशों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होने कहा कि मण्डल के तीनों जनपदों में पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। मण्डलायुक्त ने स्किल डेवलपमेंट के अन्तर्गत धरातल पर कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण से निपुण करने पर बल दिया, ताकि युवा आत्मनिर्भर व स्वावलम्बन की ओर अग्रसर हो सकें।

इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री आवास योजना, डे एनआरएलएम, फैमिली आईडी, राज्य योजना, सेतुओं का निर्माण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, ओडीओपी टूलकिट वितरण, बागवानी, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सड़क निर्माण, 15वां वित्त आयोग, 5वां वित्त आयोग, आपरेशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, नई सड़कों का निर्माण आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनान्तर्गत अपेक्षित प्रगति लाते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये।

बैठक के अन्त में मण्डलायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा सामाजिक आधारभूत संरचना है। आगामी बरसात के पहले ही संक्रामक बीमारियों से बचाव के दृष्टिगत साफ-सफाई, जल जमाव न हो आदि व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही मण्डल के सभी सीएचसी/पीएचसी, जिला अस्पताल, स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर बायोमेट्रिक अटेन्डेन्स को सुनिश्चित करते हुए शिफ्टवार ड्यूटी को भी बायोमेट्रिक सुनिश्चित कराने हेतु तीनों सीएमओ को निर्देशित किया।

बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलिया ओजस्वी राज, डीएफओ आकांक्षा जैन, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार पाण्डेय, संयुक्त विकास आयुक्त सहित समस्त मण्डलीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button