Azamgarh news :नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना जहानागंज पर प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 134/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.06.2026 को थाना जहानागंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंदे बॉर्डर से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गुलशन कुमार पुत्र स्व. सुरेन्द्र राम, निवासी ग्राम भागवत, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को समय 12:01 बजे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button