Azamgarh news:वाहन चालक समिति ने रिक्शा स्टैंड पर किया धरना प्रदर्शन
Azamgarh news: Drivers' committee staged a protest at the rickshaw stand.

आजमगढ।वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के आह्वान पर मंगलवार को देश भर के वाहन चालकों का बड़ा जमावड़ा हुआ। रिक्शा स्टैंड पर आयोजित इस धरने में चालकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी उपेक्षा को लेकर आक्रोश जताया और ‘सुविधा और सम्मान’ की मांग की।
Azamgarh news:32वां मृतक पुनर्जन्म दिवस मनाया
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलतीं। हाईवे पर ड्राइवरों के लिए न तो प्रसाधन की व्यवस्था है और न ही आराम करने की सुरक्षित जगह। रात में गाड़ी रोकने पर पुलिसिया उत्पीड़न और चोरी का डर बना रहता है।
Azamgarh news:डी एफओ कार्यालय स्टेनो 7500 सौ रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार महकमे मे मचा हड़कंप
ऐसे में संगठन की मांग है राष्ट्रीय चालक आयोग और ड्राइवर सुरक्षा बोर्ड की स्थापना की जाए। सड़क हादसे में मौत होने पर ड्राइवर को ‘शहीद’ का सम्मान मिले,
आश्रितों को ₹20 लाख की आर्थिक मदद और पत्नी को ₹10 हजार मासिक पेंशन दी जाए। हादसे में विकलांग होने पर ₹15 लाख का बीमा, ₹5 हजार मासिक पेंशन और मुफ्त इलाज की व्यवस्था हो। राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्राइवरों के लिए विश्रामगृह और शोषण निवारण हेतु एक स्वतंत्र पोर्टल बनाया जाए।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें जल्द नहीं सुनीं, तो देश के सभी जिला मुख्यालयों पर चक्का जाम किया जाएगा।



