Azamgarh news :अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सेवानिवृत पांच पुलिस कर्मियों को पुष्पमाला, मोमेंटो एवं मिठाई देकर सम्मानपूर्वक दी विदाई
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सेवानिवृत पांच पुलिस कर्मियों को पुष्पमाला, मोमेंटो एवं मिठाई देकर सम्मानपूर्वक दी विदाई

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 30 जून, 2026 को पुलिस लाइन, आजमगढ़ में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह द्वारा सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
आज सम्मानित होकर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी का विवरण निम्नलिखित हैं—
1. रेडियो उपनिरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह
2. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री राजनारायण सिंह
3. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री मिश्रीलाल कुमार मौर्य
4. आरक्षी नागरिक पुलिस श्री अनामिका प्रसाद मिश्र
5. आरक्षी नागरिक पुलिस श्री राजेश्वर राम
उक्त सेवा सम्मान समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल एवं प्रतिसार निरीक्षक, आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।



