Azamgarh news :अवैध असलहा के साथ पुलिस ने 02 को किया गिरफ्तार

अवैध असलहा के साथ पुलिस ने 02 को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी के नेतृत्व में थाना सिधारी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 30.06.2026 को उ0नि0 जावेद सिद्दीकी मय पुलिस टीम द्वारा खेमउपुर रोड स्थित डेंटल कॉलेज की बाउंड्री के पीछे पुलिया के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को समय 00:30 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 02 देशी तमंचे एवं 02 जीवित कारतूस (.315 बोर) बरामद हुए। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

आजमगढ़ पुलिस अपराध एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button