Azamgarh news:भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप,मारपीट व तोड़फोड़ का वीडियो वायरल
कलंदरपुर में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, टिनशेड-मंडई व बाउंड्री तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आजमगढ़। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव में आबादी की भूमि को लेकर चल रहे विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट, टिनशेड, मंडई और बाउंड्री तोड़ने के साथ ही मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Azamgarh News:आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।कलंदरपुर निवासी सुरेश मौर्य पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे मौर्य ने थाना गम्भीरपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी आबादी की पुरानी भूमि, जिसका आराजी संख्या 312 है, बंदोबस्त एवं हस्तलिखित खतौनी में दर्ज है।
उनका कहना है कि कंप्यूटर खतौनी में हुई त्रुटि के संशोधन का मामला उपजिलाधिकारी मेहनगर न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष विवादित भूमि को अपनी बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।तहरीर के अनुसार, 24 जून 2026 की सुबह लगभग चार बजे मंगला प्रसाद मौर्य, शम्भूनाथ मौर्य सहित कई लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और पशुओं की नाद व खूंटा उखाड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है
مرحوم ارشد صدیقی انسان دوستی اور خدمتِ خلق کی روشن مثال تھے: شاہ عالم گڈو جمالی
कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया तथा टिनशेड, मंडई और बाउंड्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,
जिसमें तोड़फोड़ के दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पीड़ित ने पुलिस से अपनी एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



