Azamgarh news :भुअर अखाड़ा के संस्थापक भुअर यादव ने समाज सेवा में उठाया एक और बड़ा कदम, जन्मदिन पर जरूरतमंदों को वितरित किए फर्राटा पंखे
भुअर अखाड़ा के संस्थापक भुअर यादव ने समाज सेवा में उठाया एक और बड़ा कदम, जन्मदिन पर जरूरतमंदों को वितरित किए फर्राटा पंखे

रिपोर्टर इंद्रेश राणा
सगडी/ आजमगढ़
समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले भुअर अखाड़ा के संस्थापक एवं समाजसेवी भुअर यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पंचायत जीयनपुर के जरूरतमंद परिवारों के बीच भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए फर्राटा पंखों का वितरण किया। इस मानवीय कार्य की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में भुअर यादव ने नगर पंचायत जीयनपुर की कई दर्जन जरूरतमंद महिलाओं एवं परिवारों को फर्राटा पंखे वितरित किए। भीषण गर्मी के बीच पंखा मिलने से महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने भुअर यादव का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भुअर यादव ने कहा कि समाज सेवा ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा, “ईश्वर की कृपा से जो भी आय होती है, उसमें से आधा हिस्सा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित रहेगा। शेष आधे धन से अपने और अपने परिवार का जीवन-यापन करना ही पर्याप्त है। जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।”
उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति अभाव में अपना जीवन न बिताए। समाज सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है और सभी को अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों की मदद करनी चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन हरीशंकर यादव, ऋषभ यादव सहित मेहनगर, ठेकमा और पल्हना क्षेत्र से आए अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पंचायत जीयनपुर की भी दर्जनों महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं और इस पहल की सराहना की।



