Azamgarh news :झपट्टामारी कर मोबाइल छीनने वाला मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार
झपट्टामारी कर मोबाइल छीनने वाला मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाना अंतर्गत गुलउर निवासी निखिल मौर्य द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके पिता तिवारीपुर से अपने घर लौट रहे थे। बैठौली पुल से लगभग 100 मीटर पश्चिम बद्दोपुर गांव के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर उनके पास से ₹7,000 नकद, पर्स (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य अभिलेख), सैमसंग A06 मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 30.06.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आईटीआई कॉलेज के पास से अभियुक्त राहुल सिंह को समय 23:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में छीना गया एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



