Azamgarh news :पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश करते हुए चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सहित 01 को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश करते हुए चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सहित 01 को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

दिनांक 29.06.2026 को वादी अखिलेश यादव पुत्र दयाराम यादव, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, पोस्ट महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दिनांक 27.06.2026 की रात्रि लगभग 08:30 से 09:00 बजे के बीच उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP50 CK 5013), जो उनकी दुकान “माँ वैष्णो चाट बहार” के समीप यामाहा शोरूम से पहले खड़ी थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने दिनांक 30.06.2026 को बाग लखराव पुलिया के पास से अभियुक्त लक्ष्मी प्रसाद को समय 20:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP50 CK 5013) बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button