UPTET-2026: निष्पक्ष व नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, 23 परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम
uptet-2026: Administration alert for fair and cheating-free exam, strict arrangements at 23 exam centers

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग से आए पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद ने की।
घोसी में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पर केक काटा।
बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने बताया कि UPTET-2026 की परीक्षा 2 एवं 3 जुलाई को दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में आयोजित होगी। जनपद में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।पर्यवेक्षक ने निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और शुचिता हर हाल में बनाए रखी जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
Azamgarh news :बड़े मंगलवार के अवसर पर सुंदरकाण्ड एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन
बैठक के बाद होटल एवं लॉज संचालकों के साथ भी समीक्षा बैठक हुई। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया या अतिरिक्त शुल्क न वसूला जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित होटल या लॉज संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी, केंद्राध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



