Azamgarh news:झोलाछाप पर गलत इलाज के चलते लगा नवजात की मौत का आरोप

पीड़ित ने मुख्यमंत्री सहित जिले के आला धिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज (आजमगढ़)स्थानीय थाना क्षेत्र के चकनायक गांव निवासी विपुल यादव ने बुधवार को कस्बा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम के चिकित्सक पर गलत इलाज के चलते अपनी एक माह की बच्ची की मौत का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सहित जिले के आलाधिकारियों एवं थानाध्यक्ष महराजगंज को प्रार्थना पत्र देकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्याय की मांग किया है ।

Azamgarh news: दो व्यक्तियों का फांसी के फंदे से लटका मिला शव 

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी पीयूष यादव को संबंधित अस्पताल में गत 25 मई 2026 को ऑपरेशन से एक बच्ची पैदा हुई । पहली बच्ची होने के कारण परिवार में काफी खुशियों का माहौल था । ऑपरेशन के पश्चात इसी अस्पताल से पत्नी का इलाज चल रहा था किंतु अस्पताल द्वारा मरीज के भर्ती होने से डिस्चार्ज तक चली दवाओं का कोई पर्चा नहीं दिया गया ।

Azamgarh news:मेहनत और ईमानदारी का मिला सम्मान, मधुबन कुमार सिंह बने आईपीएस

27 जून को पीड़ित की मां पत्नी और बच्चों को लेकर संबंधित चिकित्सक के पास दिखाने गई तो बच्ची को गले में हल्की खराश थी जिसके लिए चिकित्सक ने दवा दिया जिसे खिलाने के कुछ देर बाद ही बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी तो संबंधित चिकित्सक ने स्वयं इलाज करने के बाद पास में स्थित एक चाइल्ड केयर सेंटर पर भेज दिया जहां हालत गंभीर होने पर उक्त चिकित्सक ने अपने वाहन से बच्ची को आजमगढ़ की स्थिति एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर भेज दिया जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई ।

Azamgarh accident:ट्रक की चपेट मे आने से महिला की हुई मौत

पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया है कि संबंधित चिकित्सक के पास ना तो कोई डिग्री है ना ही कोई रजिस्ट्रेशन इसके बावजूद भी विभागीय मिली भगत से वह कस्बे सहित कप्तानगंज, अहिरौला, तहबरपुर आदि जगहों पर आधा दर्जन चिकित्सालयों का फर्जी संचालन करता है । सभी चिकित्सालयों की जांच के साथ-साथ ऐसे तमाम झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग किया है । यह यह मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के पश्चात कस्बे में संचालित तमाम अवैध हास्पिटल सुर्खियों में हैं । अब देखना यह है कि पीड़ित को न्याय मिलता है अथवा जांच से खाना पूर्ति कर ली जाती है । इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर बच्ची के मौत के कारणों की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button