Azamgarh News:महुवारा खुर्द गांव मध्य स्थित पोखरी को पाटकर उच्चतम न्यायालय के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां 

महुवारा खुर्द गांव मध्य स्थित पोखरी को पाटकर उच्चतम न्यायालय के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

दीदारगंज -आजमगढ़

मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत महुवारा खुर्द गांव के मध्य स्थित ग्राम सभा की पोखरी गाटा संख्या 350 को गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन पाटकर गांव की भौगोलिक स्थिति को खराब करने के साथ साथ माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।गांव के कुछ दबंग और मनबढ़ किस्म के लोग जब जब मौका पाते हैं पोखरी पर अतिक्रमण करने से बाज नहीं आते हैं। पोखरी को पाट पाटकर जल संकट पैदा कर रहे हैं गांव के तमाम हैंडपंप वाटर लेवल लो होने के कारण पानी छोड़ चुके हैं। जिम्मेदार मौन है। हल्का लेखपाल अशोक अस्थाना ने कहा कि इस तरह की हमें कोई जानकारी नहीं है ।ग्रामीणों ने पोखरी पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर आक्रोश ब्यक्त किया है तथा शासन प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।उप जिलाधिकारी मार्टीन गंज अविनाश कुमार गौतम ने कहा कि हम इसको दिखलाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button