Azamgarh news :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में 9 पक्षों को बुलाया गया 6 पक्ष हुए उपस्थित एक पक्ष में हुआ समझौता
परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में 9 पक्षों को बुलाया गया 6 पक्ष हुए उपस्थित एक पक्ष में हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, के पर्यवेक्षण में दिनांक 02.07.2026 को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 09 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया। इनमें से 06 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। अथक प्रयास एवं काउंसलिंग के उपरांत 01 प्रकरण में पति-पत्नी के मध्य आपसी समझौता कराया गया, जिससे एक बिखरा परिवार पुनः एक सूत्र में बंध सका।
समझौता हुए प्रकरण में आवेदक की पत्नी द्वारा बिना बताए बार-बार मायके चले जाना एवं मायके पक्ष के प्रभाव में आकर पारिवारिक विवाद उत्पन्न होने का उल्लेख था। प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों को समझाकर सौहार्दपूर्ण समझौता कराया गया।
बैठक के दौरान 01 पत्रावली अन्य कारणों से बंद की गई, जबकि शेष प्रकरणों में अगली तिथि नियत कर नोटिस/दूरभाष के माध्यम से पक्षकारों को सूचित किया जाएगा।
नई किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरे परिवारों को पुनः जोड़ना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को कम करना है।



