Azamgarh News:सुभासपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने ललित नाथ वर्मा
सुभासपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने ललित नाथ वर्मा
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा नेता ललित नाथ वर्मा को युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
ललित नाथ वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेशभर में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ललित नाथ वर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय ओमप्रकाश राजभर , राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा अरविंद राजभर एवं प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, युवाओं के हितों की आवाज़ बुलंद करना तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने ललित नाथ वर्मा को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



