Azamgarh news :बैंक में छूटे ₹ 31,500 को कोतवाली पुलिस ने कराया सकुशल वापस

बैंक में छूटे ₹ 31,500 को कोतवाली पुलिस ने कराया सकुशल वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आमजन की सहायता एवं जनविश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 28.06.2026 को आवेदक आदित्य पुत्र अरविन्द, निवासी महाराजगंज, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिटी ब्रांच, आजमगढ़ में धनराशि जमा करने गया था। इस दौरान वह भूलवश ₹31,500/- की नोटों की एक गड्डी बैंक परिसर में ही छोड़कर चला गया।

घटना की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा चौकी एलवल, थाना कोतवाली पर मौखिक सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी एलवल उ0नि0 प्रियंका तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों का गहन निरीक्षण किया गया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति का पता लगाकर आवेदक की ₹31,500/- की पूरी धनराशि सकुशल वापस दिलाई गई।

अपनी खोई हुई धनराशि वापस मिलने पर आवेदक एवं उसके परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button