Azamgarh news :पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस तथा नकदी के साथ एक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस तथा नकदी के साथ एक को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 03.07.2026 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति मय हमराह पुलिस टीम द्वारा ककरहटा सर्विस लेन की तरफ से बंशी बाजार उकड़ौरा के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस तथा ₹60 नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को समय 22:05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।



