Azamgarh news :चोरी की 02 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ संगठित वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की 02 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ संगठित वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 02.07.2026 को उ0नि0 कुलदीप कुमार (चौकी प्रभारी लोहरा) मय हमराही पुलिस बल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दामोदरपुर अंडरपास से लगभग 400 मीटर आगे दामोदरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर समय लगभग रात्रि 10:05 बजे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी एवं जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की 02 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 01 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) तथा 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों को विभिन्न स्थानों से चोरी कर छिपाकर रखते थे तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेच देते थे। बरामद स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल को लगभग 4-5 वर्ष पूर्व कर्मरी गडेरूआ (थाना जीयनपुर) क्षेत्र से तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को सिधारी हाईडिल क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त सुभाष यादव ने बरामद अवैध तमंचा अपनी सुरक्षा हेतु रखना बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button