Azamgarh news :साइबर फ्रॉड के ₹29,997 पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस
साइबर फ्रॉड के ₹29,997 पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
फूलपुर थाना अंतर्गत भाटिनपारा निवासी संजय कुमार पुत्र छोटेलाल के साथ अज्ञात साइबर ठग द्वारा शिकायतकर्ता की पत्नी की डिलीवरी का पैसा दिलाने का झांसा देकर Union Bank of India के खाते से ₹29,997 की साइबर ठगी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या 33101260014231 है।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा संबंधित बैंक को तत्काल नोटिस प्रेषित कर ठगी की धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए पीड़ित के खाते से साइबर फ्रॉड की गई ₹29,997 की सम्पूर्ण धनराशि सकुशल वापस कराई गई।
आजमगढ़ पुलिस की अपील
यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।



