Azamgarh news :50 पुड़िया (4.80 ग्राम) अवैध हेरोइन के साथ पुलिस ने शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज
50 पुड़िया (4.80 ग्राम) अवैध हेरोइन के साथ पुलिस ने शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 04.07.2026 को उ0नि0 हरिकेश शर्मा मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीनापारा पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध हेरोइन के साथ किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरणपाल सिंह को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सतर्कता एवं तत्परता से मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरु सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर, निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ बताया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 50 पुड़िया (कुल 4.80 ग्राम) अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
आजमगढ़ पुलिस जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



