Azamgarh news :नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बालिका बरामद
नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बालिका बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना तहबरपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 76/2026, धारा 137(2)/87 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 दशरथ उपाध्याय को सुपुर्द की गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.07.2026 को उ0नि0 दशरथ उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा भवरनाथ मंदिर के पास से मुकदमे में वांछित अभियुक्त आयुष कुमार को समय 11:13 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।



