Jaunpur news:50 हजार का इनामिया पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार, 5 साल से था फरार
Jaunpur news: Former principal carrying a reward of Rs 50,000 arrested, was absconding for 5 years

जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50 हजार के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी हृदयनारायण मिश्र को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गबन, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज था तथा उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
Jaunpur news:वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, 28 थानों की कार्रवाई में 121 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सौदमा गांव स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर सुबह करीब 8:30 बजे उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के सभी प्रावधानों का पालन किया गया।
Jaunpur news:जन्मदिन पर गरजे अशोक सिंह, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2021 में तत्कालीन प्रधानाचार्य राजेश प्रसाद की तहरीर पर पूर्व प्रधानाचार्य हृदयनारायण मिश्र के विरुद्ध शाहगंज थाने में गबन, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार रहा, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट, उद्घोषणा (धारा 82) और बाद में धारा 174ए के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया।
राजमहल बना दूँ पटना में’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
लगातार फरार रहने के कारण आरोपी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को शाहगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित थाना शाहगंज की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



