Azamgarh news:संदिग्ध हालात में नहर किनारे मिला मजदूर का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Azamgarh News: Laborer's body found under suspicious circumstances on canal bank, family suspects murder

 

आजमगढ़ :अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव नहर किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोहरा गांव निवासी रामलौट निषाद (45) पुत्र बैजनाथ निषाद रविवार रात करीब आठ बजे घर से शौच के लिए गांव के पास स्थित नहर पुलिया की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव नहर किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

आजमगढ़ में विकलांग की पत्नी से 11:00 रात को मिलने का आरोप, थाने के उप निरीक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा,112 पुलिस लेकर पहुंची थाने,वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मृतक की पत्नी शशिकला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति रात में शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटे। तलाश करने पर वह मृत अवस्था में मिले। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति के साथ कोई अनहोनी हुई है और उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

Azamgarh News:वर्षा होते ही धान की रोपाई की शुरुवा

मृतक के साले निशीलेश निषाद, निवासी लेदौरा, ने बताया कि रामलौट मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका आरोप है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Jaunpur accident:चार पहिया वाहन की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी, छह पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी दूसरी बेटी पूजा गंभीर रूप से बीमार है, जिसका इलाज आजमगढ़ में चल रहा है। घटना के समय पत्नी भी बेटी के इलाज के सिलसिले में अस्पताल गई हुई थीं।

आजमगढ़ डीएम की विशेष पहल: अब सप्ताह में 04 दिन बैठेगा दिव्यांग बोर्ड, लंबित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यू.डी.आई.डी. कार्ड आवेदनों का होगा शीघ्र निस्तारण

थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button