आजमगढ़ में सरकारी भूमि पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जाधारकों पर प्रशासन सख्त
Bulldozers run on government land in Azamgarh, administration strict on illegal occupants

अतरौलिया /आजमगढ़ । अवैध कब्ज़ा धारकों पर स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई ,बुलडोजर लगाकर खाली कराया गया नवीन परती की भूमि.स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सोमवार शाम को प्रशासन ने नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया ।
जिलाधिकारी आजमगढ़ के मौजूदगी में तहसील दिवस में आयोजित कार्यक्रम में गोविंदपुर गांव निवासी कल्पनाथ पुत्र निहोर ने गांव के ही प्रकाश पुत्र पलक धारी, मलखा पुत्र तिलकू निषाद, राजेश पुत्र रामधारी के खिलाफ नवीन प्रति के गाटा संख्या 65 मि पर अवैध कब्ज़ा किये जाने का शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसको देखते है नाराज जिला अधिकारी ने उपजिलाधिकारी अभयराज पाण्डेय को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया जिस पर नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर। सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया
Azamgarh news :आजमगढ़ में मालदीव भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी दबोचा गया
कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, इस संदर्भ मे पीड़ित राजेश ने बताया कि आधे घंटे पहले हम लोगों को नोटिस मिलने के बाद पुलिस के मौजूदगी मे मेरा घर गिराया गया मैं अपना घर एक लाख रुपये समूह से लोन लेकर बनाया था तथा 25 वर्षों से हम लोग इस भूमि पर रहते आ रहे हैं।
पीड़ित पुत्र अमित निषाद ने बताया कि 2019 में हम लोग आबादी दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिए लेकिन हम लोगों का नहीं हुआ काफी लंबे समय से हम लोग यहां रहते हैं हम लोगों का घर गिराया गया जो प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी अभयराज पाण्डेय ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



