जौनपुर:पत्नी के साथ चलने से इनकार पर पति ने खुद को चाकू से किया घायल,जिला अस्पताल रेफर
Jaunpur: Husband stabs himself after wife refuses to accompany him, referred to district hospital

जौनपुर। जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के चक्र इंग्लिशया गांव में सोमवार शाम एक पारिवारिक विवाद के बाद सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी के साथ चलने से इनकार करने पर 40 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद पर चाकू से कई वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Azamgarh politics:संगठन पहले:मंच पर अनुशासन बनाए रखने के लिए सक्रिय हुए जिलाध्यक्ष
घायल की पहचान अनिल (40 वर्ष), निवासी बेनीपुर, थाना सुजानगंज के रूप में हुई है। घटना सोमवार (6 जुलाई 2026) शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मछलीशहर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



