Jaunpur news:डीएम की अध्यक्षता में डीसीडीसी बैठक, बी-पैक्स को मजबूत बनाने पर जोर

Jaunpur news: DCDC meeting chaired by DM, emphasis on strengthening B-PACS

जौनपुर।जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बी-पैक्स के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Mau News:प्रभु श्रीराम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ मऊ में कांग्रेस का चंदा चोरी को लेकर हल्लाबोल, आजमगढ़ मोड़ से रोडवेज तक निकाली शांतिपूर्ण पदयात्रा

बैठक में नवगठित बी-पैक्स के गठन, भूमि आवंटन, भू-राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने, कम्प्यूटरीकरण तथा बी-पैक्स पर सोलर रूफटॉप लगाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि बी-पैक्स को मजबूत बनाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और किसानों को सहकारी योजनाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने भूमि आवंटन और अभिलेखीय कार्यवाही शीघ्र पूरी कराने के साथ नवगठित समितियों के सचिवों को प्रशिक्षण दिलाने के भी निर्देश दिए।

Azamgarh news:श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ब्रजेश पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button