Azamgarh News :निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए 09 से 24 जुलाई तक पुनः शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए 09 से 24 जुलाई तक पुनः शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

मत्स्य विभाग की राज्य सेक्टर योजना का लाभ लेने हेतु पात्र अभ्यर्थी समय से करें आवेदन
Nishadraj Boat Subsidy Scheme : मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जनपद आजमगढ़ के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाहिद जमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की “निषादराज बोट सब्सिडी योजना” के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के लिए विभागीय पोर्टल 09 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक पुनः खोल दिया गया है, जिससे इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य मत्स्य व्यवसाय से जुड़े निषाद समुदाय एवं अन्य पात्र मत्स्य पालकों को आधुनिक नौकाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे उनकी आजीविका सुदृढ़ हो तथा मत्स्य उत्पादन एवं आय में वृद्धि हो सके।
Azamgarh news :किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि योजना से संबंधित पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख, अनुदान की शर्तें तथा अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक को आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई होती है अथवा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करनी हो, तो वह मत्स्य पालक विकास अभिकरण कार्यालय, मड़या, रैदोपुर, आजमगढ़ में किसी भी कार्य दिवस पर उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
Azamgarh news :जमीनी विवाद व शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने अलग-अलग गांवों में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
मत्स्य विभाग ने सभी पात्र मत्स्य पालकों एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव


