Azamgarh news:निजामाबाद तहसील समाधान दिवस पर कुल 65 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े

Azamgarh News: A total of 65 complaint applications were received on Nizamabad Tehsil Samadhan Diwas.

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद तहसील समाधान दिवस पर कुल 65 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें 3 राजस्व संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 62 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधित टीमों का गठन किया जाए और मौके का मुआयना करके शीघ्र निस्तारण किया जाए। चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि आप लोग अगर फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देंगे तो तहसील दिवस या थाना दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी।फरियादी मुख्य मंत्री दरबार नही पहुचेगे।मुख्य मंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे उनके समस्या का तुरंत संबंधित अधिकारी निदान करे।

7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन करती रहीं दीपिका पादुकोण

उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस वा मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा।तहसील समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह,तहसीलदार और नायब तहसीलदार निजामाबाद का पद संभाले सर्वेश कुमार ,नायब तहसीलदार सरायमीर क्षेत्र राहुल कुमार सिंह,निजामाबाद उपनिरीक्षक कस्बा प्रभारी कमला प्रसाद पटेल,तहबर पुर थाना प्रभारी आदित्य सिंह,अहरौला थाना उपनिरीक्षक नीतेश चौबे,कप्तानगंज बड़सरा चौकी प्रभारी सानिया गुप्ता,सरायमीर थाना प्रभारी, फूलपुर थाना उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव,निजामाबाद विद्युत संजय कुमार गुप्ता,सप्लाई इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार त्रिपाठी,सिंचाई विभाग के मनोज तिवारी,सभी विभाग के अधिकारी,राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार, राकेश पाण्डेय,भूपेंद्र बीर सिंह,चंद्रजीत यादव, रामप्यारे यादव,लेखपाल लालबिहारी,सुरजीत सिंह, लालधर यादव,बृजकिशोर यादव,संजय सिंह,युनुस,इस्तखार,प्रमोद पांडेय,संतोष लाल श्रीवास्तव, श्रद्धा अस्थाना,सरिता,सोनाली आदि राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button