Azamgarh news :दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज थाना सिधारी पर वादिनी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि कमलेश यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी पल्हनी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0- 309/2026, धारा 64(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

आज दिनांक 26.07.2026 को बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में एक महिला के साथ अश्लील कृत्य किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिधारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के दर्ज मुकदमे के नामजद अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी पल्हनी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 35 वर्ष को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.07.2026 को समय 14:50 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button