Varanasi news :कर्मयोगी मॉड्यूल से प्रशिक्षित वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मियों ने लौटाया यात्री का खोया पर्स

कर्मयोगी मॉड्यूल से प्रशिक्षित वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मियों ने लौटाया यात्री का खोया पर्स

वाराणसी, 26 जुलाई, 2026:

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मचारी कर्मयोगी मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षित होकर यात्रियों को उत्कृष्ट एवं संवेदनशील सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इसी क्रम में 23 जुलाई, 2026 को बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर स्टॉल संख्या-1819 के पास एक यात्री का पर्स मिला था। पर्स को सुरक्षित रखकर उसके वास्तविक स्वामी की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया अपनाई गई।

आज संबंधित यात्री के बनारस स्टेशन पहुँचने तथा अपना यात्रा टिकट एवं पहचान पत्र प्रस्तुत करने के उपरांत, सीनियर टीई श्री अमृत राय द्वारा पर्स यात्री को सकुशल सुपुर्द किया गया। पर्स में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा ₹5,000 नगद सुरक्षित थे, जिन्हें बिना किसी क्षति के यात्री को वापस सौंप दिया गया।

यात्री ने अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों की ईमानदारी, तत्परता एवं यात्री सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button