Azamgarh News:विद्युत की सप्लाई न होने से धान की रोपाई हो रही बाधित,किसान परेशान*
*विद्युत की सप्लाई न होने से धान की रोपाई हो रही बाधित,किसान परेशान*
लालगंज ( आजमगढ़ ) विद्युत की भीषण कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार को विद्युत उपकेन्द्र गोसाई की बाजार का किया घेराव। एसडीओ व जेई ने शाम तक विद्युत व्यवस्था बहाल करने का दिया आश्वासन।विद्युत व्यवस्था न ठीक होने पर बुधवार को अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड तीन कार्यालय का किसानो व उपभोक्ताओ द्वारा किया जायेगा घेराव। ग्रामीणो ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र गोसाई की बाजार से मई खरगपुर,उबारपुर, बालडीह,अमानगंज, मुड़हर,अमेठी,दुर्गापुर, हरईरामपुर , बिठुआ, महगूपुर,तियरी, सिरवा, असाउर, उमरीश्री की सप्लाई सुचार रूप से चल रही थी।लगभग दो माह पूर्व कैथीशंकरपुर, मिर्जाआदमपुर,अछिछि व अमिलियां गांव को उबारपुर फीडर से जोड दिया। जिसके बाद से फीडर ओवर लोड चल रहा है।ओम प्रकाश सिंह , सर्वेश राय,त्रिपुरारी राय, मिन्टू,शिवम राय,अजय राय,दिवेश राय,सब्बू, सुभाष राय,रामजी राय , राजेश राय,शुभम राय, पीयूष राय,साहिल,शक्ति राय,चन्दन,मनीष राय, योगेश,सरोज,बहादुर यादव,अंकित चौरसिया उर्फ अक्की सहित अन्य किसानो ने बताया कि विद्युत सप्लाई 48 घण्टे से बन्द चल रही।जब भी फीडर से सप्लाई दी जा रही है ओवर लोड के कारण टिप कर जा रहा है। विद्युत की सप्लाई न होने से धान की रोपाई हो रही बाधित,किसान परेशान ।



